{"_id":"65ab75fec6f340a9e809fc76","slug":"woman-dies-after-one-and-a-half-month-of-love-marriage-in-kanpur-injury-marks-on-body-2024-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डेढ़ माह पहले लव मैरिज... अब महिला की मौत; शरीर पर यहां-यहां मिले ऐसे निशान देख चौंक गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डेढ़ माह पहले लव मैरिज... अब महिला की मौत; शरीर पर यहां-यहां मिले ऐसे निशान देख चौंक गई पुलिस
Sat, 20 Jan 2024 02:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:17 PM IST
सार
कानपुर में प्रेम विवाह के डेढ़ माह बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हालत में मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के रावतपुर थाना इलाके में प्रेम विवाह के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सिर, चेहरे, गले, गर्दन, हाथ, पैर पर चोट के निशान देखकर मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिठूर के नारामऊ निवासी दिनेश सोनकर उर्फ पप्पू ने बताया कि उनकी बेटी अवंतिका सोनकर (20) बीएससी कर रही थी। आरोप लगाया कि विनायकपुर केडीएमए स्कूल के पास रहने वाले गौरव मिश्रा ने अवंतिका को प्रेमजाल में फंसाकर डेढ़ महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी।
मां संगीता ने बताया कि शादी के बाद अवंतिका ने फोन कर चार हजार रुपये मांगे, जो उन्होंने दे दिए। आरोप लगाया कि गौरव अक्सर पैसे की मांग करता था और न देने पर अवंतिका को प्रताड़ित करता था। अवंतिका से गुरुवार को भी पैसे मंगवाए थे, उनके पैसे न देने पर बेटी को पीटा।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह गौरव ने फोन कर बताया कि अवंतिका बीमार है और कल्याणपुर के एक अस्पताल में भर्ती है। वह लोग अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गौरव ने पांच दिन पूर्व अवंतिका के बीमार होने की बात बताई थी।

बताया कि अवंतिका के सिर, चेहरे, गले, गर्दन, हाथ, पैर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति गौरव को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि पति ने बीमारी से मौत का कारण बताया है। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।