{"_id":"653578d114068d83a308e045","slug":"woman-dies-after-falling-from-roof-under-suspicious-circumstances-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-4442-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: संदिग्ध हालात में छत से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: संदिग्ध हालात में छत से गिरकर महिला की मौत
Mon, 23 Oct 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के बिलहा में शनिवार एक महिला संदिग्ध हालात में छत से गिर गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।
बिलहा निवासी दिलावर की पत्नी रुखसाना (35) शनिवार शाम छत से गिर कर घायल हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी रसूलाबाद आए। यहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय शिवली के पास रुखसाना ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी मायके व पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की। शनिवार देर शाम बहू छत पर खड़ी थी। उसे दौरा आता था, अचानक से दौरा आने पर वह नीचे रखे तखत पर आ गिरी। जिससे उस सिर में गंभीर चोट आ गई। बेटी की मौत पर कुंदौरा बिल्हौर निवासी पिता इस्लामुद्दीन, मां अनीशा, भाई अकील अहमद व अन्य परिवार के लोग पहुंचे। मां की मौत पर इकलौते बेटे हसन (6) का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतका के पिता व मां ने पुलिस से घटना की जांच की मांग की। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी 112 के द्वारा मिली सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।