फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman dies after being struck by lightning, electronic equipment in house blown up, Lekhpal prepares report

Auraiya: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला की मौत, घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंके, लेखपाल ने तैयार की रिपोर्ट

Fri, 28 Jun 2024 07:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Jun 2024 07:51 PM IST
सार

Auraiya News: फफूंद थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से घर में संचालित इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए।

विज्ञापन
Woman dies after being struck by lightning, electronic equipment in house blown up, Lekhpal prepares report
रोते-बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के दो गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। घर में चल रही दूध डेरी की मशीनें भी फुंक गई। क्षेत्र के गांव माखनपुर निवासी लक्ष्मीकांत अपनी पत्नी किरण देवी व भाई मनीष कुमार राजपूत के साथ शुक्रवार सुबह खेत में कटी पड़ी अपनी मूंगफली की फसल बोरियों में भर रहे थे।

विज्ञापन

बारिश होने की संभावना को देखकर वह फसल को जल्दी घर लाना चाहते थे। सुबह लगभग साढ़े छह बजे मूसलाधार बारिश होने लगी। लक्ष्मीकांत व उसका भाई मूंगफली की फसल को बोरी में भरकर घर पर रखने के लिए चले आए। पत्नी किरण खेत पर बोरी भरने लगी। तेज गरज के साथ किरन देवी (35) पर आकाशीय बिजली गिर गई।
विज्ञापन

इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, पड़ोसी गांव सिबुपुर निवासी किसान थोड़ी दूरी पर अपने खेत में घूरा फैल रहा था। वह घटना का प्रत्यक्षदर्शी रहा। उसने बताया कि जब महिला के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी, तो महिला जमीन से कुछ फिट ऊपर उछलकर जमीन पर गिर गई। उसने पास जाकर देखा तब तक महिला की सांसे थम चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल ने तैयार की है रिपोर्ट
आनन फानन उसने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और लेखपाल सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। मृतका का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के तीन बच्चे जिसमे एक पुत्र राज (9) है, जो कि दिव्यांग है। पुत्री प्रियांशी (7), पुत्र नैतिक (5) है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई बारिश के साथ क्षेत्र गांव पुर्वा कुशल निवासी विश्राम सिंह सेंगर के मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से घर में संचालित इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। घर में संचालित दूध डेरी की फैट मशीन, इलेक्ट्रानिक कांटा भी फुंक गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने रिपोर्ट तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed