फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies after being hit by Mahabodhi Express

Kanpur News: महाबोधि एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत

Thu, 11 Apr 2024 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 11 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by Mahabodhi Express
झींझक। दिल्ली- हावड़ा रेल रूट की डाउन लाइन पर खमहैला अंडर पास के पास एक महिला की महाबोधि एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रैक पर शव पड़ा रहने के कारण गुवाहटी बीकानेर एक्सप्रेस करीब 20 मिनट पर रोकना पड़ा। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन

झींझक रेलवे स्टेशन के खमहैला अंडरपास के पास खंभा नंबर 1076/ 20 के सामने डाउन लाइन ट्रैक पर शव पड़ा होने की वजह से पीछे से आ रही गुवाहटी बीकानेर एक्सप्रेस को पांच बजकर 50 मिनट पर घटना स्थल से थोड़ी दूर पहले रोक लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व रेलवे कर्मचारियों ने शव को ट्रैक से हटवाया। शाम छह बजकर 10 मिनट पर ट्रेन को गंतव्य की रवाना किया गया। पीआरपो डीआरएम प्रयागराज अमित सिंह ने बताया कि ट्रैक पर महिला का शव होने के कारण डाउन की गुवाहटी बीकानेर एक्सप्रेस को रोका गया था। शव हटते ही ट्रेन को रवाना किया गया। चौकी प्रभारी झींझक अनुज अवस्थी ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed