{"_id":"65f72f2b664c7fb37a05c729","slug":"woman-dies-after-being-buried-under-debris-due-to-mound-collapse-kanpur-news-c-220-1-akb1007-110181-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टीला धंसने से मलबे में दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टीला धंसने से मलबे में दबकर महिला की मौत
Sun, 17 Mar 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
डेरापुर। होली को लेकर घर लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गई महिला टीला धंसने से मलबे में दब गई। साथी महिलाओं पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर उसे मलबे से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
हथूमा गांव निवासी पप्पी देवी (45) पत्नी राजेश संखवार उर्फ पप्पू रविवार सुबह भतीजे कन्हैया व मुहल्ले की महिलाओं के साथ गांव से कुछ दूरी पर मिट्टी लेने गई थी। साथी महिलाएं मिट्टी खोदने के बाद टीले से कुछ दूरी पर बैठकर पप्पी के आने का इंतजार करने लगीं। मिट्टी खोदने के दौरान अचानक टीला धंसने से पप्पी मलबे में दब गई। यह देख कन्हैया चीखने लगे। शोर सुन पहुंची साथी महिलाओं व ग्रामीणों ने पप्पी को मलबे से बाहर निकाला। उपचार के लिए हवासपुर ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस पर बेटी नेहा, निशा, बेटा गोलू व अभिषेक रोने लगे। पति राजेश कुमार बिलखते हुए कह रहा था कि होली के कुछ ही दिन बचे थे। पत्नी घर को संवारने की तैयारियां शुरू ही कर पाई थी, लेकिन इस अनहोनी ने बच्चों में होली के रंगों की जगह दुखाें का दाग लगा दिया। ग्रामीणों ने शासन से मुआवजे की मांग की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एसडीएम सिकंदरा शिखा सोनकर ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम को भेजकर जांच करवाई जाएगी। यदि मामला दैवीय आपदा का मिलता है तो पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।