{"_id":"5d1cbe2c8ebc3e3ce5627454","slug":"woman-dies-after-4-days-to-birth-a-baby-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"4 दिन की बच्ची पति की गोद में छोड़ महिला की मौत, पुलिस को पता चला तो गांव में रहा कर्फ्यू सा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 दिन की बच्ची पति की गोद में छोड़ महिला की मौत, पुलिस को पता चला तो गांव में रहा कर्फ्यू सा नजारा
Wed, 03 Jul 2019 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 03 Jul 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर (राहा) गांव में बुधवार को एक महिला की मौत हो गई। उसको चार दिन पहले प्रसव हुआ था। सूचना पाकर आए मृतका के मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी राजकुमार सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी मोहिनी देवी (30) गर्भवती थी। बीती 29 जून को उसने एक बच्ची को जन्म दिया था जिसकी 02 जुलाई (मंगलवार) को मौत हो गई थी।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप चार दिन पहले हुआ था प्रसव, अस्पताल में हुई मौत
इधर, बच्ची की मौत के बाद उसकी मां मोहनी की भी हालत बिगड़ गई। जिसको परिजनों ने सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया। लेकिन, हैलट पहुंचने पर मोहिनी की भी मौत हो गई तो परिजन शव को वापस गांव ले आए।
वहीं, मोहिनी की मौत की सूचना उसके मायके ग्राम दपसौरा थाना चांदपुर (फतेहपुर) पहुंची तो उसके भाई और अन्य लोग शीतलपुर पहुंचे। उन्होंने मोहिनी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। महिला की हत्या की सूचना पर भारी पुलिस बल शीतलपुर गांव पहुंचा।
लेकिन, जब हकीकत पता चली तो पुलिस वापस लौट आई। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि मोहिनी के पति की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि मामले की सत्यता उजागर होने के बाद मृतका के मायके वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है जिसके चलते पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।