फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman died in road accident in kanpur

कानपुर: ऊबड़-खाबड़ सड़क में फंसकर महिला के ऊपर पलटा ई-रिक्शा, तड़पकर हुई मौत

Mon, 09 Dec 2019 12:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
woman died in road accident in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर की बदहाल सड़कों की वजह से दस दिन के भीतर तीन मौतें हो गईं। पहले सचेंडी में सड़क पर फैली मिट्टी की वजह से एयरफोर्स कर्मी की जान गई। फिर बिठूर में सड़क के गड्ढे ने सिपाही और अब कैंट में ऊबड़-खाबड़ सड़क ने महिला की जान ली। रविवार को कैंट में वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के पास चुंगी वसूली से बचने के लिए भागा एक ई-रिक्शा ऊबड़-खाबड़ सड़क में फंसकर एक महिला के ऊपर पलट गया।
विज्ञापन


महिला की मौत हो गई। उसके परिजनों ने सड़क पर शव रखकर घंटे भर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और एफआईआर दर्ज की। कैंट के संजय नगर में रहने वाली सन्नो (44) रविवार सुबह पैदल अपने घर से झाड़ी बाबा क्रॉसिंग की तरफ जा रहीं थीं। वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के पास शुक्लागंज की तरफ से आए एक ई-रिक्शे को चुंगी वसूली के लिए रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


इस पर चालक ने ई-रिक्शा भगा दिया। ऊबड़-खाबड़ सड़क में फंसकर ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और वहां से गुजर रही सन्नो के ऊपर पलट गया। राहगीरों ने सन्नो को ई-रिक्शा के नीचे से निकाला और पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सन्नो को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सन्नो के बेटे सलमान समेत तीस-चालीस लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर शव को सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे समझाने के बाद लोग शांत हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कैंट इंस्पेक्टर आदेश कुमार ने बताया कि मामले में ई-रिक्शा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सन्नो का अपने पति से कई साल पहले तलाक हो चुका है। वह घरों में खाना बनाकर खर्च चलाती थीं।
 
स्टैंड वालों ने चालक को कराया फरार
घटना के बाद राहगीर सन्नो को अस्पताल पहुंचाने में लग गए। इस बीच पास स्थित टेंपो स्टैंड में काम करने वालों ने चालक को ई-रिक्शा समेत वहां से फरार करा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक और ई-रिक्शा का नंबर पता किया जा रहा है। 


पुलिस ने की खानापूरी
मामले में पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने से होने वाली मौत (304 ए) की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। सवाल यह है कि जब ई-रिक्शा ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण पलटा, तो ऐसे में जिम्मेदार विभागों के अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट क्यों दर्ज नहीं की। जैसा कि हाल में बिठूर पुलिस ने जीटी रोड के गड्ढे में स्कूटी गिरने से हुई सिपाही की मौत के मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। इस पर इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ थी, उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed