फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   woman died in road accident in kannauj

कन्नौज: कंटेनर की टक्कर से पूर्व सैनिक की पत्नी की मौत, बाइक से घर वापस जाते समय हुआ हादसा

Sun, 20 Dec 2020 06:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Dec 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
woman died in road accident in kannauj
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में बाइक से घर वापस लौट रही पूर्व सैनिक की पत्नी को जीटी रोड पर कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद कंटेनर का चालक व क्लीनर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन


रविवार को क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर निवासी मनोज देवी (50) पत्नी अमरेश यादव अपने परिवार के शिव कुमार (30) पुत्र विजयपाल सिंह के साथ आवास विकास कालोनी में आई थीं। यहां से लौटकर वह बाइक से घर जा रही थीं। जीटी रोड पर कांशीराम कॉलोनी के सामने बेवर की तरफ से आ रहे टेंपो ने बाइक में कट मार दिया, जिससे मनोज देवी जीटी रोड पर गिर गईं।
विज्ञापन


तभी उधर से आ रहे कंटेनर ने उनको टक्कर मार दी। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेलमेट लगाए होने के कारण शिव कुमार बाल-बाल बच गए। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे के बाद कंटेनर चालक व क्लीनर मौके से भाग गया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा व एसआई हरिओम गुप्ता मौके पर पहुंच गए। मृतका मनोज देवी के पति आर्मी से रिटायर्ड हैं। उनके दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed