फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman died after falling from the roof under suspicious circumstances, Family said in laws have committed the

Auraiya Crime: संदिग्ध हालात में छत से गिरकर महिला की मौत, मायका पक्ष बोला- ससुरालियों ने की है हत्या

Sat, 22 Jul 2023 06:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Jul 2023 06:26 PM IST
सार

Auraiya News: मृतका के पिता ने पुलिस को फोन कर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि ससुरालीजनों ने बेटी को छत से फेंक कर मार दिया है। थानाध्यक्ष कालीचरण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Woman died after falling from the roof under suspicious circumstances, Family said in laws have committed the
आरती की फाइल फोटो और पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सहार थाना क्षेत्र के पुर्वा दानशाह में शुक्रवार देर शाम को एक विवाहिता को संदिग्ध हालातों में परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुर्वा दानशाह निवासी पिंटू शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2014 में कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के भुगनियापुर निवासी आरती शर्मा (30) के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम को वह छत पर टहल रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह आंगन में आ गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे लेकर सीएचसी सहार पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले- बेटी की हुई है हत्या
सीएचसी सहार के डॉ. शशांक सचान ने बताया कि आरती के चेहरे में चोट लगने की वजह से नाक और कान से खून आना बंद नहीं हो रहा था। बेटी की मौत की जानकारी पर शनिवार सुबह पहुंचे पिता बलवान दास पुलिस को फोन कर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बताया कि ससुरालीजनों ने बेटी को छत से फेंक कर मार दिया है। पुलिस ने मृतका के पति व देवर को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है। थानाध्यक्ष कालीचरण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed