फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman died after falling from the fourth floor of the house, lover left the body in the hospital and ran away

Kanpur: मकान की चौथी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, प्रेमी शव अस्पताल में छोड़कर भागा, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 08 May 2024 09:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 May 2024 09:59 AM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी थाना क्षेत्र में एक महिला की चौथी मंजिल से गिरकर घायल हो गई। प्रेमी उसे अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प्रेमी शव अस्पताल में छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
Woman died after falling from the fourth floor of the house, lover left the body in the hospital and ran away
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की मकान की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। डॉक्टर के महिला को मृत घोषित करने पर प्रेमी अस्पताल में शव छोड़कर भाग निकला। पुलिस के अनुसार मूलरूप से आजमगढ़ के थाना बुढ़नपुर के लोहरा गांव निवासी श्रद्धा मौर्य (32) पिछले कुछ समय से दबौली में अरुण राठौर के मकान में किराये पर रह रही थी।

विज्ञापन

गन फैक्टरी में काम करने वाले एन ब्लॉक गुजैनी निवासी आशीष खरे से उसका प्रेम संबंध था। एक दशक पहले श्रद्धा की शादी आजमगढ़ के श्रीकांत मौर्य से हुई थी। पति के साथ दिल्ली में रहती थी। शादी के दो साल बाद ही पति से अलग होने के बाद से श्रद्धा प्रेमी आशीष के साथ लिव इन में थी। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले आशीष और श्रद्धा में अनबन हो गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

थाना प्रभारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
इसके बाद से वह तनाव में चल रही थी। मंगलवार को आशीष उसे मिलने पहुंचा और इसी दौरान श्रद्धा मकान की चौथी मंजिल से गिर गई। आशीष उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गया और वहां से हैलट रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद श्रद्धा का शव अस्पताल में छोड़कर आशीष गायब हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धा के मायके वालों को जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि श्रद्धा ने खुदकुशी की या उसके साथ कुछ और हुआ, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed