फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman delivers baby girl at Kanpur Central after labour pain

Kanpur: विक्रमशिला एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा,सेंट्रल स्टेशन पर गूंजी किलकारी, RPF ‘मेरी सहेली’ टीम बनी सहारा

Tue, 14 Apr 2026 06:30 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 14 Apr 2026 06:30 PM IST
सार

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर रविवार को इंसानियत और तत्परता की मिसाल देखने को मिली, जब विक्रमशिला एक्सप्रेस में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ की ‘मेरी सहेली’ टीम सक्रिय हो गई और तत्काल उपचार दिलाया गया।

विज्ञापन
Woman delivers baby girl at Kanpur Central after labour pain
बच्ची के जन्म के बाद मौजूद मेरी सहेली टीम की सदस्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

आनंद विहार से भागलपुर जा रही ट्रेन में महिला की हालत बिगड़ने की जानकारी कंट्रोल रूम के जरिए मिली। इसके बाद कानपुर सेंट्रल पर तैनात ‘मेरी सहेली’ टीम की महिला कांस्टेबल रश्मि सचान और विनीता मौके पर पहुंचीं और महिला को संभाला। महिला की स्थिति को देखते हुए तुरंत प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्थित मधुराज हॉस्पिटल के डॉक्टर विवेक को बुलाया गया। प्राथमिक जांच के बाद महिला को स्ट्रेचर से क्लीनिक तक लाया गया, जहां डॉक्टर ने सुरक्षित प्रसव कराया। कुछ ही देर में महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन

बच्ची के जन्म के साथ ही वहां मौजूद आरपीएफ महिला स्टाफ की खुशी देखने लायक थी। पूरे घटनाक्रम के दौरान टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। महिला की पहचान बिहार के नालंदा जिले के इब्राहिमपुर निवासी मुन्ना रविदास की 27 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। परिजन भी उसके साथ यात्रा कर रहे थे। प्रसव के बाद मां और नवजात को बेहतर उपचार के लिए उर्सला हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस पूरी घटना में आरपीएफ की ‘मेरी सहेली’ टीम और डॉक्टरों की तत्परता से एक बड़ी राहत मिली और संभावित जोखिम को टाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed