फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   woman dead body found in jalaun up

महिला का अर्धनग्न शव मिला: दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, शव के पास काली पन्नी में मिला ये सामान देख पुलिस भी हैरान

Thu, 21 Apr 2022 12:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Apr 2022 12:58 AM IST
सार

जालौन में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शव से लगभग 100 मीटर दूर खेत में एक पुराने कपड़े की गठरी बंधी मिली है। इसमें महिला की साड़ी मिली है। पास में उसकी चप्पलें पड़ी मिली हैं।

विज्ञापन
woman dead body found in jalaun up
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के गांव परासन के खेत में बुधवार की शाम को एक विवाहित का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे एसपी रवि कुमार ने एसओजी के साथ घटनास्थल का मुआयना किया है। शव की हालत देखकर दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के गांव परासन में चरवाहा खेतों और जंगल की ओर बकरियां चरा रहे थे। तभी उन्हें खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव दिखाई दिया। शव के गले में सफेद रंग के दुपट्टे से बना फंदा पड़ा था। पास ही श्रृंगार का सामान, सिंदूर, चांदी के जेवर और सोने के झाले भी एक डिब्बी पड़े मिले हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी होने पर सीओ कालपी राम सिंह और आटा प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गौतम भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने जांच पड़ताल कर शिनाख्त की कोशिश की पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी रवि कुमार ने भी एसओजी के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की है। उन्होंने सीओ को जल्द से जल्द वर्कआउट करने के निर्देश दिए हैं। एसपी रवि कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया है।  प्रथम दृष्ट्या मामला 35 वर्षीय अज्ञात महिला की  हत्या का लग रहा है। फिर सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर दूर मिली साड़ी 
शव से लगभग 100 मीटर दूर खेत में एक पुराने कपड़े की गठरी बंधी मिली है। इसमें महिला की साड़ी मिली है। पास में उसकी चप्पलें पड़ी मिली हैं। इससे लगता है कि महिला ने आरोपी से बचने के लिए काफी संघर्ष भी किया है।

शव के पास काली पन्नी में मिला श्रृंगार का सामान
शव के पास काली पानी पड़ी थी। इसमें बिंदी, लिपिस्टिक, चूड़ी समेत काफी श्रृंगार का सामान मिला है। इसके साथ ही शव के पास एक पानी की बोतल भी मिली है। शव के पास गुटखा थूकने के ताजे निशान भी मिले हैं। शव को देखकर प्रतीत हो रहा है घटनाक्रम मंगलवार का ही है।

आसपास जिलों की गुमशुदगी तलाश रही पुलिस
घटना के बाद आसपास के जिलों के थानों में हाल फिलहाल दर्ज की गईं महिलाओं की गुमशुदगी के बारे में भी पता किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि महिला को दूसरे जिले से लाकर भी यहां हत्या की गई है। 

दो दिन पहले भी क्षत विक्षत हालत में मिला था युवक का शव
थाना क्षेत्र के इटौरा चंडोत रोड पर स्थित जाकी माता मंदिर के पास सोमवार को क्षत विक्षत हालत में 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आंशका जताई थी। इसके बाद बुधवार को थाना क्षेत्र के परासन स्थित खेत में संदिग्ध हालत में लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed