{"_id":"5825dad94f1c1bc932b3a3a3","slug":"woman-cried-out-of-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर फूट-फूटकर रोई महिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के बाहर फूट-फूटकर रोई महिला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 11 Nov 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर जमा भीड़ में धक्का-मुक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर पांच सौ व हजार के नोटाें के बंद होने बाद इन्हें बदलने को लेकर ग्रामीण क्षेत्राें में भी खासी मारामारी रही। जहां गांवाें के पोस्ट आफिसों में सन्नाटा छाया रहा। वहीं बैंकाें में ग्र्रामीणाें की खासी भीड़ रही। लोग घंटो लाइन में लगने के बाद भी रुपये बदलवाने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस प्रशासन बैंकाें में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद नजर आया। वहीं बीमार पति के इलाज के लिए नकदी निकासी के लिए आई महिला बैंक के बाहर रो पड़ी।
बैंक के बाहर कई घंटे से लाइन में लगी पौथिया निवासी महिला शशि अमर उजाला टीम को देखकर अचानक लाइन से बाहर निकली। पूछने पर फूट-फूटकर रोने लगी। उसने बताया कि उसका पति काशी प्रसाद गंभीर रूप से बीमार है। आज इलाज के लिए ग्वालियर ले जाना है। साढे़ दस बजे से लाइन में लगी है। लेकिन अभी तक अंदर नहीं जा सकी है। इस पर अमर उजाला टीम ने महिला को बैंक प्रबंधक कृपाल साहू से मिलवाया। उन्हाेंने तुरंत महिला को दस हजार रुपये निकलवाकर दिए।