फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman committed suicide with daughter in fatehpur

यूपी: शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने बेटी संग फांसी लगा दी जान, एक ही फंदे से लटकते मिले शव

Thu, 24 Feb 2022 02:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Feb 2022 02:37 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर में मां और बेटी की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Woman committed suicide with daughter in fatehpur
महिला व बेटी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी और बेटी ने बुधवार रात एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में सुबह दोनों के शव लटकते देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची। बेटी ने पिता पर मां और बहन की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के आंबी गांव निवासी गया प्रसाद पाल शराब का लती है। उसकी पत्नी आशा देवी (47) कृषि और मजदूरी कर सीमा (16) और चार बेटों का गुजर-बसर करती थी। गया प्रसाद के पिता रामसहांय ने बताया कि शाम को बहू और पौत्री सीमा खाने के बाद अंदर कमरे में सोये थे। वह पत्नी रामरती और पौत्रों के साथ बाहर छप्पर के नीचे सोये थे।
विज्ञापन


बेटा गया प्रसाद मैदान में सो रहा था। रामरती की सुबह नींद खुली। बहू और पौत्री कमरे से बाहर नहीं निकले। कमरे में दो दरवाजे लगे हैं। आगे का दरवाजा अंदर से बंद था, तभी रामरती पीछे के दरवाजे से पहुंची। बहू और पौत्री को फंदे पर लटका देखकर वह चीख पड़ी। परिजन दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दोनों धन्नी पर रस्सी के एक फंदे से लटकी हुई थी। प्लास्टिक की कुर्सी और बाल्टी लुढ़की पड़ी थी। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि फांसी लगाने के बाद पैर से कुर्सी और बाल्टी को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतका की विवाहित बड़ी बेटी सुमन पहुंची।

उसने पिता गया प्रसाद पर मां और बहन को मारकर फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया। बेटी ने बताया कि पिता शराब के नशे में अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे। मां के चरित्र पर लांछन लगाकर मारापीटा करते थे। पिता की प्रताड़ना से मां तंग आ चुकी थी। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टयता फांसी का मामला है।

गले पर रस्सी के फंदे का निशान मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पति गया प्रसाद को हिरासत में लिया गया है। उसने घरेलू बातों को लेकर वाद-विवाद रात को होना बताया है। जिसके बाद पत्नी और बेटी कमरे में चली गई थी। वह भी सोने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed