{"_id":"60238f9df58659168c51e41c","slug":"woman-committed-suicide-in-suspicious-condition-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: फांसी पर झूली महिला, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: फांसी पर झूली महिला, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Wed, 10 Feb 2021 01:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
यूपी में जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम नाका में कुंती देवी (34) पत्नी कमलेश ने बुधवार सुबह कमरे में लगे पंखे के कुंडे में रस्सी डाल कर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने देखा तो हड़कम्प मच गया। परिजन आनन-फानन में महिला को सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।