{"_id":"5fce7b688ebc3ecfc93e9c27","slug":"woman-committed-suicide-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: भाई को उधार रुपये देने पर पत्नी ने लगाई फांसी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: भाई को उधार रुपये देने पर पत्नी ने लगाई फांसी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर की पूछताछ
Tue, 08 Dec 2020 12:40 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले के कुलपहाड़ में कोतवाली कुलपहाड़ के महेबा गांव में भाई को बीस हजार रुपये देने से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
महेबा गांव निवासी संजय अहिरवार ने दो माह पहले अपने बड़े भाई को मकान बनाने को बीस हजार रुपये उधार दिए थे। इसको लेकर संजय का अपनी पत्नी सोमवती (26) से विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। तीन दिन पहले वह घर लौटी तो पैसे दिए जाने की बात को लेकर एक बार फिर कहासुनी हो गई।
नाराज महिला ने मकान के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति किसी कार्य से बाहर गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शादी छह वर्ष पहले हुई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद उसके दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति संजय ने बताया कि दूसरा कोई विवाद नहीं हुआ था। कोतवाली प्रभारी रवींद्र तिवारी का कहना है कि मामले की विवेचना कराई जा रही है। पति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।