फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman committed suicide in fatehpur district

प्रेमी संग गई बेटी तो मां ने उठाया ये कदम, मौत का दर्दनाक मंजर देख सभी फफक-फफककर रोने लगे

Fri, 13 Jul 2018 08:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Jul 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide in fatehpur district
पोस्टमार्टम हाउस में रोता पति व बेटा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में बेटी के एक युवक संग चले जाने की आत्मग्लानि में मां ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

  
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की 20 वर्षीय बेटी बीएससी की छात्रा है। छात्रा करीब दस दिन से लापता है। परिजनों ने मोहल्ले के एक शख्स पर बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। लड़की की मां (40) शुक्रवार की दोपहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी। रिपोर्ट दर्ज कराकर वह घर नहीं लौटी। रेलवे स्टेशन के पास दुर्गा मंदिर के पास पहुंची।

विज्ञापन

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अप लाइन में मालगाड़ी को आते देखकर महिला ट्रैक पर आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए थे। जीआरपी घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी सांसें थम गई। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। महिला घर में सिलाई का काम करती थी। पति फल का ठेला लगाता है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। वह काफी परेशान लग रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed