Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman commits suicide by hanging herself, upset due to neighbors harassment, body sent for postmortem

Orai Suicide: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पड़ोसी की प्रताड़ना से थी परेशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 27 Aug 2023 12:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Aug 2023 12:33 PM IST
सार

Orai News: थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है फिलहाल प्रताड़ना का मामला नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself, upset due to neighbors harassment, body sent for postmortem
घटनास्थल के बाद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में पड़ोसी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे, तो फंदे पर शव लटका देखा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अमीसा गांव निवासी श्याम बाबू की पत्नी श्यामबाई (60) ने 26 अगस्त की दोपहर घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। पति श्याम बाबू ने आरोप लगाते हुए बताया कि 16 अगस्त को उसका पड़ोसी उसके घर में घुस आया था।
विज्ञापन

उसकी पत्नी श्यामबाई से अभद्रता की थी। जब रात में उन्होंने इसका विरोध किया, तो वह 17 अगस्त को फिर आया और उसने खाना खाने के दौरान उनका खाना फेंक दिया। गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। तभी से महिला परेशान चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

थानाध्यक्ष बोले- प्रताड़ना का मामला नहीं है
शनिवार को जब घर के सभी लोग बाहर थे, तभी उसने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका का पति खेती करता है और उसके दो पुत्र हैं। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है, फिलहाल प्रताड़ना का मामला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed