फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman commits suicide by consuming poison in Chitrakoot

महिला ने मौत को गले लगाया: जहर खाकर भाई को किया फोन... बोली मैं जा रही हूं

Sat, 27 Apr 2024 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Apr 2024 11:58 PM IST
सार

चित्रकूट जिले में महिला की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Woman commits suicide by consuming poison in Chitrakoot
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में महिला ने जहर खा लिया। इसके बाद चचेरे भाई को फोन कर कहा कि मैं जा रही हूं.... इसके बाद फोन काट दिया। महिला की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के रानीपुर खाकी निवासी चचेरे भाई रवि कुशवाहा ने बताया कि अर्चना (24) की शादी वर्ष 2017 में बांदा जिले के गिरवां थाने के बिजहना गांव में सुनील कुशवाहा से हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद पति शिवरामपुर कस्बे में पत्नी समेत रहता था। शुक्रवार की दोपहर को अर्चना घर के ऊपर के कमरे में जहर खा लिया और चचेरे भाई को फोन किया कि रवि मैं जा रही हूं इसके बाद फोन काट दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा तो उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी। पति शिवरामपुर कस्बे में इलेक्ट्रानिक की दुकान करता है। उसके कोई संतान नहीं है। इस मामले में शिवरामपुर चौकी प्रभारी सत्यम त्रिपाठी ने बताया कि कुछ घरेलू विवाद की जानकारी मिली है। इसके चलते महिला ने जहर खाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed