फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman cheated of Rs 5.35 lakh on the pretext of earning from home

Kanpur News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर महिला से 5.35 लाख रुपये ठगी

Mon, 24 Feb 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 5.35 lakh on the pretext of earning from home
कानपुर। साइबर ठगों ने गोविंदनगर की एक महिला को घर बैठे कमाई का झांसा देकर 5.35 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित महिला ने साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उन खातों का पता कर रही है जिनमें रकम ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन


गोविंदनगर की रहने वाली अंकिता दुबे के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें वर्क फ्रॉम होम के जरिये पैसे कमाने का झांसा दिया। इसके बाद शातिर ने एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने के लिए कहा।
विज्ञापन


लिंक पर क्लिक करने पर एक टेलीग्राम एकाउंट खुला। उस पर लाइक और सब्सक्राइब करने का टास्क दिया गया। अंकिता के मुताबिक उन्होंने वह टास्क पूरा किया। उसके बाद शातिर ने उनके खाते में 120 रुपये भेज दिए। फिर 28 जुलाई से 30 जुलाई 2024 के बीच शातिर ने उनसे अलग-अलग खातों में बड़ा टास्क कराने के नाम पर 5.35 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता के मुताबिक इतने रुपये भेजने के बाद उनके खाते में प्रॉफिट का आठ लाख रुपये से ज्यादा दिखा रहा था। उन्होंने जब अपना पैसा निकालने का प्रयास किया तो विफल रही। शातिरों ने उनका खाता ही ब्लॉक कर दिया। साइबर थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खातों की जांच कराई जा रही है।

ऐसे बचें साइबर ठगों से
- ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर पैसा कमाने का भरोसा दिलाने वाले संदेशों और चैनलों से सतर्क रहें। भुगतान प्राप्त करने से पहले किसी भी प्रकार का शुल्क न भरें।




- किसी भी तरह की व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार नंबर, बैंक डिटेल या पासवर्ड, सोशल मीडिया पर साझा न करें।



- अगर कोई खुद को पुलिस या सरकारी एजेंसी का प्रतिनिधि बताता है और गिरफ्तारी या किसी तरह की बात करता है तो उसे नजरअंदाज करें।



- अगर कोई काॅल करके यह कहता है कि आपके नाम से पार्सल विदेश से आया है, तो सतर्क हो जाएं। केवल कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।



- अगर कोई रिश्तेदार या परिचित आर्थिक मदद मांग रहा है तो काल या वीडियो काल से उसकी सच्चाई की जांच करें।







यहां करें शिकायत



किसी भी साइबर अपराध की शिकायत सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें। साथ ही स्थानीय थाने या स्थानीय साइबर थाने में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जल्दी शिकायत दर्ज कराने पर उतनी ही जल्दी बैंक खाता फ्रीज कर पैसे वापस कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। साथ ही रुपये वापस मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed