फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman came out alive in Banda

बांदा: तीन दिन पहले मरी महिला जिंदा निकली, पिता ने पति समेत छह के विरुद्ध दर्ज कराई थी दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sat, 27 Feb 2021 02:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Feb 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Woman came out alive in Banda
जसपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में मृत महिला जय देवी (25) पत्नी लालजी निषाद जिंदा निकली। मौत और पोस्टमार्टम की खबरों के बाद खुद कानपुर से बांदा आकर जसपुरा थाने पहुंच गई। मृत को जिंदा देख पुलिस की परेशानी बढ़ गई। तीन दिन पूर्व केन नदी में मिले शव की शिनाख्त परिजनों ने जय देवी के रूप में की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर रिकॉर्ड में मृतक दर्शा दिया। साथ ही पिता ने जय देवी के पति, सास, ससुर समेत 6 के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अब जय देवी के वापस आने पर पुलिस और परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


उधर नदी में मिले शव को लेकर पुलिस उलझ गई है। थाना इंस्पेक्टर का कहना है मिले शव की जानकारी के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया जा रहा है। किसकी हत्या कर नदी में शव फेंका गया? इसका पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed