फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman beats up GRP constable in Kanpur, accuses youth of second marriage

पति का कॉलर पकड़कर पीटा: महिला ने जीआरपी सिपाही के कपड़े फाड़े, चल रहा है तलाक का मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 16 Dec 2022 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Dec 2022 02:07 PM IST
सार

नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम वॉटर पार्क में जीआरपी सिपाही को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक का पहली पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा है। वहीं, युवक ने दूसरी शादी कर ली है। इसी बात को लेकर पहली पत्नी के साथ विवाद हो गया।

विज्ञापन
Woman beats up GRP constable in Kanpur, accuses youth of second marriage
सिपाही को पीटती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम स्थित वॉटर पार्क में गुरुवार को पति से मिलने पहुंची पहली पत्नी ने उसे जमकर पीटा। तभी किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी को थाने ले आई, जहां दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पर शांति भंग की कार्रवाई की।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बिधनू न्यू आजाद नगर निवासी दुर्गेश सोनकर आगरा जीआरपी में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। 2013 में दुर्गेश की शादी हंसपुरम निवासी ज्योति सोनकर से हुई थी। दोनों से एक तीन साल की बेटी है। ज्योति का आरोप है कि दुर्गेश से उनका तलाक का मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन

पिछले एक साल पूर्व दुर्गेश ने बिना बताए दूसरी युवती से शादी भी रचा ली। जब यह बात ज्योति को पता चली, तो उसने विभाग में दुर्गेश की शिकायत कर दी। ज्योति की शिकायत पर दुर्गेश को बर्खास्त कर दिया गया। गुरुवार को दुर्गेश ने ज्योति से बात करने के लिए हंसपुरम स्थित वॉटर पार्क बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच मुहाचाही होने लगी। इसी बीच ज्योति ने अपने पति को जमकर पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। जब वहां बैठे लोगों ने बीच-बचाव किया, तो ज्योति ने 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। नौबस्ता पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर शांति भंग में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed