{"_id":"68a4e9a9fbc452718f0ebaf4","slug":"woman-beaten-up-in-public-for-protesting-molestation-report-filed-kanpur-news-c-362-1-ka11011-129417-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महिला से छेड़छाड़ विरोध पर सरेराह पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महिला से छेड़छाड़ विरोध पर सरेराह पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कानपुर। महिला ने युवक पर गालीगलौज, छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रतनलाल नगर निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह भाई व भाभी के साथ हैलट में भर्ती रिश्तेदार को देखने सात अगस्त को जा रही थी। चेन फैक्टरी चौराहे के पास स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो जाने पर उन्होंने भाई को पेट्रोल लेने के लिए भेज दिया। इस दौरान राजा नाम का युवक नशे की हालत में बाइक से उनके पास आया और गाली गलौज कर छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो उसने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की।
आरोप है कि घर पहुंची तो गले से सोने की चेन गायब थी। घटना के कारण वह लोग डर गए थे। इससे 17 अगस्त को तहरीर दी। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है।