फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman allegedly gang raped in moving car

यूपी में फिर हैवानियतः किडनैप कर चलती कार में गैंगरेप, बेहोश हुई तो सड़क किनारे फेंका

Thu, 08 Jun 2017 03:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 03:26 PM IST
सार

-चलती कार में दलित महिला से गैंगरेप तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज,
-पुलिस कर रही जांच
-अपह्रत को छुड़ाने के लिए फिरौती की रकम लेकर पहुंची थी महिला

विज्ञापन
woman allegedly gang raped in moving car
डेमो

विस्तार

यूपी के उन्नाव जिले में एक महिला के साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 3 आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। गैंगरेप के बाद आरोपी महिला को मंगलवार देर रात सड़क पर फेंक‍कर चले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


उन्नाव के पुरवा में अगवा युवक को छोड़ने के लिए तीन युवकों ने महिला को फिरौती की रकम देने के बहाने बुलाया और कार में खींच लिया। कुछ दूर चलने के बाद युवक को सड़क पर फेंक दिया और महिला के हाथ बांधकर तीनों ने चलती कार में गैंगरेप किया। बीडीसी सदस्य की सूचना पर पुलिस ने भी घेरबांदी की, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप, दलित उत्पीड़न, फिरौती मांगने सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में कस्बा से करीब तीन किमी की दूरी पर स्थित एक गांव निवासी 35 वर्षीय विधवा दलित महिला के मुताबिक मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे एक काले रंग की कार से तीन युवक उतरे और धड़धड़ाते हुए उसके घर में घुस गए। वह छिपते-छिपाते घर से भाग निकली। तीनों युवकों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और बक्से में रखे चार हजार रुपये व जेवर लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीनों युवकों ने घर के बाहर बैठे महिला के बटाईदार व गांव के कोटेदार के भाई को अपनी कार में बैठा ले गए। कुछ देर बाद अगवा किए गए युवक के फोन से महिला को फोन कराया और गांव के बाहर आकर पांच हजार रुपये देकर उसे छुड़ाने की बात कहलाई। बटाईदार को छुड़ाने के लिए महिला रुपये लेकर गांव के बाहर पहुंची तो बदमाशों ने उसे भी कार में खींच लिया। दो किमी चलने के बाद युवक को गांव से दो किमी की दूरी पर चमियानी गांव के पास कार से फेंक दिया। इसके बाद युवकों ने महिला के हाथ बांध दिए और तीनों ने बारी-बारी रेप किया। कई बार रेप करने के बाद युवकों ने महिला से पास हजार रुपये मंगाने की बात कही। उन्होंने महिला से गांव के कोटादार को फोन कराया और फिरौती की रकम मगरायार गांव के पास पहुंचाने को कहा।

बीडीसी ने पुरवा कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी तो कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह भी कार की तलाश में जुट गए। कोटेदार पचास हजार रुपये लेकर मगराया के पास पहुंचा तो बदमाशों ने उसे चमियानी बैंक के पास मिलने को कहा। लेकिन चमियानी बैंक के पास पुलिस की जीप को देखकर बदमाश कार लेकर भाग निकले।

तड़के तीन बजे तक पुलिस महिला और कार की तलाश करी रही लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे लोगों ने महिला को चमियानी के पास सड़क किनारे पड़े कराहते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी और महिला को घर भेजा। घटना की सूचना पर पुरवा सीओ सुशील कुमार सिंह भी पीड़िता के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी नेहा पांडेय ने भी घटना की जानकारी ली और पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


महिला बोली युवकों को उसने आबकारी सिपाही समझा

पीड़िता के मुताबिक उसके पति की मौत चार साल पहले हो गई थी। उसके तीन बेटी और एक बेटा है। बच्चों का पेट पालने के लिए उसने अपनी जमीन गांव के ही कोटेदार के भाई को दे रखी है। उसने स्वीकार बच्चों की परवरिश के लिए वह कभी-कभी कच्ची शराब बनाकर बेचती है। उसने बताया कि रात को जब तीनों युवक उसके घर में दाखिल हुए तो उसने समझा कि आबकारी सिपाही सादी वर्दी में दबिश देने आई है।

घटना की कहानी में कई पेंच

सीओ महिला और उसके परिचित युवक की कहानी पर पुलिस को कई पेंच नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस दोनों से अलग-अलग पूछताछ कर हकीकत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस को महिला के परिचित युवक की भूमिका पर संदेह है। हालांकि पुलिस अभी पूछताछ और जांच जारी होने की बात कह रही है। सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कार सवार लोग पहले महिला के परिचित को अगवा करते हैं बाद में महिला को भी बुलाकर अगवा कर लिया। युवक को फेंक दिया और महिला से गैंगरेप करने के बाद उसे भी चलती कार से फेंक दिया। घटना में कई पेंच नजर आ रहे हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।


मामले को दबाने की कोशिश में मात खा गई पुलिस

पुरवा कोतवाली पुलिस ने रात में ही मामले को दबाने की कोशिश न की होती तो आरोपी गिरफ्त में होते। पुरवा कोतवाल ने कार का पीछा किया लेकिन अगर इसकी सूचना वायरलेस पर देकर अन्य थानों को भी जानकारी देकर घेराबंदी कराते तो गैंगरेप करने वाले पकड़े जा सकते थे। हालांकि पुलिस के अधिकारी अभी इसपर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इनसेट कार में पेट्रोल भरवाने के बाद महिला को अगवा करने पहुंचे बदमाशों ने युवक को अगवा करने के बाद पुरवा-मौरावां पेट्रोल पंप पर कार में 600 रुपये का पेट्रोल भी डलवाया। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज देखी तो रात 9.50 बजे कार पंप पर पहुंची थी एक धारीदार शर्ट पहने युवक भी दिख रहा है। पेट्रोल भरवाने के बाद तीनों युवक दोबारा गांव के बाहर गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed