{"_id":"60c701d5d17a1f69315f7ff2","slug":"withdraw-six-and-a-half-lakhs-from-the-account-of-retired-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: साइबर ठगों का कारनामा, रिटायर्ड पुलिसकर्मी के खाते से साढ़े छह लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: साइबर ठगों का कारनामा, रिटायर्ड पुलिसकर्मी के खाते से साढ़े छह लाख उड़ाए
Mon, 14 Jun 2021 12:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:47 PM IST
सार
साइबर ठगों ने खुद को ट्रेजरी ऑफिस का कर्मचारी बताया और पेंशन के संबंध में जीवन प्रमाण पत्र दाखिल करने के नाम पर अकाउंट नंबर और एटीएम डिटेल हासिल कर ली। जिसके बाद खाते से साढ़े छह लाख पार कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में पेंशन के लिए जीवन प्रमाण पत्र दाखिल करने के नाम पर साइबर ठगों ने एटीएम डिटेल हासिल कर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के खाते से 23 बार में साढ़े छह लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
कल्याणपुर के नानकारी में रहने वाले राम कुमार शुक्ल सिपाही के पद से रिटायर्ड हैं। उनका बचत खाता एसबीआई की आईआईटी शाखा में है। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनके नंबर पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को ट्रेजरी ऑफिस का कर्मचारी बताया और पेंशन के संबंध में जीवन प्रमाण पत्र दाखिल करने के नाम पर अकाउंट नंबर और एटीएम डिटेल हासिल कर ली।
जिसके बाद शातिर ने 23 बार में उनके खाते से साढ़े छह लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। वहीं, कल्याणपुर के जगपाल सिंह के खाते से भी शातिरों ने 40 हजार ट्रांसफर कर लिए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से शातिरों का पता लगाया जा रहा है।