फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   With the construction of Bundelkhand Expressway, medicinal crops of Hamirpur will get the market, the produce will reach Delhi in six hours

Bundelkhand Expressway: औषधीय फसलों को मिलेगा बाजार, एक्सप्रेस-वे से छह घंटे में पहुंचेगी उपज, किसानों को होगा फायदा

Sun, 17 Jul 2022 01:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Jul 2022 01:08 PM IST
सार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे हमीरपुर के किसानों को चेहरों पर खुशी नजर अा रही है। इस एक्सप्रेस-वे की वजह से यहां उद्योग भी लगेंगे, जो रोजगार के नए मौके पैदा करेंगे। साथ ही, यहां की पैदावार को दिल्ली पहुंचने में मात्र छह घंटे लगेंगे। 
 

विज्ञापन
With the construction of Bundelkhand Expressway, medicinal crops of Hamirpur will get the market, the produce will reach Delhi in six hours
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जिले के शिक्षा, व्यापार, रोजगार, कृषि क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। फोरलेन एक्सप्रेस-वे राठ क्षेत्र के सात, मौदहा के 10 व सरीला के 12 गांवों से होकर गुजरा है। यहां पर सबसे अधिक किसान औषधीय खेती करते हैं। एक्सप्रेस-वे बन जाने से अब किसान सीधे दिल्ली की बाजार कर सकेंगे। 

विज्ञापन

जनपद में औषधीय फसलों की अपार संभावनाएं हैं। बलुई दोमट व काबर मिट्टी का क्षेत्र होने के कारण इन फसलों की अच्छी पैदावार हो सकती है। जिले को वर्ष 2017-18 में 65 हेक्टेयर तुलसी, 2018-19 में 60 हेक्टेयर तुलसी, 25 हेक्टेयर एलोवेरा, 4.5 हेक्टेयर सतावर का लक्ष्य मिला था। 
विज्ञापन

वहीं] 2019-20 में 192 हेक्टेयर तुलसी, 20 हेक्टेयर एलोवेरा व पांच हेक्टेयर में सतावर का लक्ष्य मिला था। वर्ष 2021-22 में तुलसी की पैदावार बढ़ाने के लिए 40 हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया गया है। चिल्ली निवासी किसान रघुवीर सिंह ने बताया कि गांव में 150 हेक्टेयर में तुलसी की खेती हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दो हेक्टेयर में तुलसी बोई थी। इसमें 20 क्विंटल पत्ती तैयार हुई। एक्सप्रेस-वे बन जाने से अब किसान दिल्ली की बाजार कर सकेंगे। तुरना निवासी किसान रतन सिंह ने बताया कि 30 बीघे में रामा प्रजाति की तुलसी तैयार की थी। 60 क्विंटल पत्ती तीन लाख की बेची थी। 

औषधीय फसलों की सुगम बाजार न होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था, लेकिन अब बड़ी मंडियां मिलने से फायदा होगा। जिला उद्यान अधिकारी रमेश पाठक ने बताया कि एक्सप्रेस-वे बन जाने से अब किसान आगरा, इटावा, दिल्ली की मंडी में जा सकेंगे। 

एक्सप्रेस-वे से बढ़ेगी विकास की रफ्तार 
मुस्करा के जखेड़ी गांव के पास से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के प्रवेश का टोल हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री ने लोगों को एक्सप्रेस-वे की सौगात दे दी। उद्घाटन के बाद बैरियर बंद कर दिए गए। लोगों ने एक्सप्रेस-वे को बुंदेलखंड का हृदय बताया। इससे विकास की रफ्तार बढ़ेगी। इस दौरान पुलिस पेट्रोलिंग के साथ प्रमुख जगहों पर एम्बुलेंस मौजूद रहीं। 

एक्सप्रेस-वे बनने से बुंदेलखंड के व्यापार में निश्चित रूप से बढ़ोत्तरी होगी। एक्सप्रेस-वे में मौजूद कर्मियों ने बताया कि अभी बैरियर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। बैरियर पर टोल टैक्स वाली मशीनें लग चुकी हैं। जल्द ही टोल बैरियर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed