फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   With only three days left until the deadline and the work incomplete, brace yourself for a bumpy ride for the next two months.

Kanpur News: डेट लाइन के तीन दिन बचे, काम अधूरा, अभी दो माह खाओ हिचकोले

Wed, 23 Sep 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
With only three days left until the deadline and the work incomplete, brace yourself for a bumpy ride for the next two months.
कानपुर। स्वरूपनगर में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से शहरियों को दो माह और दिक्कतें उठानी होंगी। यहां 25 सितंबर को काम पूरा करना था लेकिन अभी भी सड़कें खुदी पड़ी हैं। अब ठेकेदार दो माह का और समय मांग रहा है। इस पर महापौर प्रमिला पांडेय ने नाराजगी जताई है। वह मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंची थीं। उन्होंने अपने सामने सड़क की मोटाई की नाप भी कराई।
विज्ञापन

जोन-4 के अंतर्गत स्वरूपनगर थाने से ग्वालीन चौराहा होते हुए मटका तिराहा तक सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य करीब 22.27 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। मंगलवार को महापौर ने निरीक्षण किया। जोन-4 की अधिशासी अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि इस सड़क को बनाने की समय सीमा 25 सितंबर को समाप्त हो रही है लेकिन ठेकेदार कार्य पूरा करने के लिए दो महीने का समय और मांग रहा है। इस पर महापौर ने नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क की गुणवत्ता की जांच आईआईटी से कराई जाए। ठेकेदार को निर्देश दिए कि सड़क के हिस्से में निर्माण पूरा होने के साथ ही फुटपाथ का काम भी पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान पार्षद दल के नेता नवीन पंडित, पार्षद धीरेंद्र त्रिपाठी, पार्षद गोविंद मोहन शुक्ला, पार्षद विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




2025 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य
26 जून 2025 को इस 1.50 किमी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। पॉश इलाके में आने वाली इस सड़क पर बेतरतीब खोदाई और गड्ढों से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे लेकर शहर के निवासी, व्यापारी और जनप्रतिनिधि भी कई बार विरोध जता चुके हैं। अब कार्य की समय सीमा बढ़ जाने से दो महीने और दिक्कत उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार की छवि खराब कर रहे अधिकारी

महापौर ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य बारिश शुरू होने से पहले ही पूरा किया जा सकता था लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण ऐसा नहीं हो सका। विकास कार्यों के लिए सरकार से धन की कोई कमी नहीं है लेकिन अधिकारी काम में लापरवाही कर सरकार की छवि खराब करने रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed