फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wires installed around dump chromium on Matiyamau road in Kanpur dehat

कानपुर देहात में मटियामऊ रोड किनारे डंप क्रोमियम के आसपास लगवाए गए तार

Sun, 17 Oct 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Wires installed around dump chromium on Matiyamau road in Kanpur dehat
मटियामऊ रोड़ किनारे क्रोमियम डंप स्थल पर तारबंदी करते कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रनियां। अकबरपुर तहसील क्षेत्र में मटियामऊ रोड में डंप क्रोमियम के ढेर के पास छुट्टा मवेशी पहुंच जाते हैं। वहीं पालतू पशु लेकर पशु पालकों को भी डंप स्थल के पास पशु चराते देखा गया है।
विज्ञापन

अब क्रोमियम ढेर के पास मवेशियों व इंसानों की गतिविधि को रोकने के लिए तार बाड़ लगाई गई है। डीएम के निर्देश पर सीमेंटेड पिलर लगाकर कटीले तार बांधे गए हैं।
विज्ञापन

खानचंद्रपुर में मटियामऊ रोड किनारे 63 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा डंप है। बारिश के मौसम में यह क्रोमियम भूगर्भ में जाने से भूजल दूषित हो गया है। खानचंद्रपुर गांव में लगे हैंडपंपों से पीला पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पीले पानी का इस्तेमाल करने पर उनके शरीर में दाने निकलना शुरू हो गए थे। एनजीटी की सख्ती दिखाने पर खानचंद्रपुर गांव के चौहानपुरवा में नई बोरिंग कराई गई। उसके बाद पालपुरवा, यादवपुरवा व चौहानपुरवा के लोगों को शुद्ध पानी मिल सका।
इधर मटियामऊ रोड पर डंप क्रोमियम में छुट्टा मवेशी व पशुपालक पालतू मवेशी लेकर चराने जाते है। यह क्रोमियम इंसानों व मवेशियों के लिए बेहद खतरनाक है। डंप स्थल से लोग व मवेशी दूर रहें इसको लेकर अब पिलर लगाकर तार बंदी कराई गई है।

डीएम जेपी सिंह के निर्देश पर सड़क की ओर सौ मीटर लंबाई में सीमेंटेड पिलर लगाकर कटीले तारों के तीन स्पन बांधने का काम कराया गया। शनिवार को कर्मी कटीले तार बांधने में लगे रहे। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी जेपी मौर्य ने बताया कि छुट्टा मवेशी व पशुपालकों के आवागमन को रोकने के लिए कटीले तार लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed