फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Winter havoc, dew kept falling even during the day

Kanpur News: सर्दी का कहर, दिन में भी गिरती रही ओस

Tue, 07 Jan 2025 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Winter havoc, dew kept falling even during the day
सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन कर जाते यात्री।  - फोटो : सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन कर जाते यात्री।
इटावा। सप्ताह में तीसरी बार जिला प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। सुबह से ही सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। दिनभर धूप के दर्शन न होने से कपड़ों के अंदर भी गलन सी महसूस हुई। मंगलवार को जिले का न्यूनतम पारा आठ डिग्री व अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को प्रदेश में इटावा सबसे ठंडा जिला रहा। बीते तीन दिनों से सूर्य न निकलने से जनजीवन के साथ ही अब पशु-पक्षी भी सर्दी से बेचैन होने लगे है।
विज्ञापन

नव वर्ष की दस्तक के साथ ही जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा था। साल का पहला दिन जरूर सर्दी से राहत भरा रहा, लेकिन उसके बाद लगातार सर्दी बढ़ती चली जा रही है। बीते एक सप्ताह में प्रदेश में तीसरी बार इटावा सबसे ठंडा जिला रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली का न्यूनतम पारा 9.9 डिग्री व अधिकतम पारा 16.12 डिग्री दर्ज किया गया, जो इटावा से क्रमश 1.9 डिग्री व 2.2 डिग्री सेल्यियस अधिक रहा। सर्दी बढ़ने के साथ ही जगह-जगह लोग अलाव तापते हुए नजर आए, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। सर्दी के कारण दिन में ही पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें नजर आईं और वाहनों पर भी ओस जमा हो गई। हालांकि मंगलवार को जिले में कोहरे का कहर दिखाई नहीं दिया, लेकिन सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 10 जनवरी से फिर मौसम बदलेगा, बादलों के गर्जन-बारिश और ओले के भी आसार बन रहे है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा। अगले हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 व 12 जनवरी को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव और अत्यंत घना कोहरा छाने की संभावना है।


दिनांक न्यूनतम पारा अधिकतम पारा
3 जनवरी 4.6 15
4 जनवरी 5.0 18
5 जनवरी 5.5 14
6 जनवरी 8.4 14
7 जनवरी 8.0 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed