फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wine,shop,machine

एक भी शराब दुकान में पीओएस मशीन नहीं हो सकी संचालित.

Sat, 14 May 2022 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
wine,shop,machine
फतेहपुर। दुकानों में मिलावटी शराब की बिक्री और स्टॉक की हेराफेरी रोकने के लिए प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) मशीन अभी तक किसी भी दुकान में नहीं दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों को मशीनें तो सौंप दी गईं हैं, लेकिन उनमें अभी दुकान का लाइसेंस नंबर फीड नहीं है। लिहाजा अभी मशीनों के संचालन में वक्त लग सकता है।
विज्ञापन

मशीन में डंप शराब, बिक्री का ब्यौरा एकत्र होगा। मशीन की मदद से शराब स्कैन कर बेची जाएगी। सदर, बिंदकी और खागा तहसील में कुल 462 शराब की दुकानें संचालित हैं। इनमें 314 देसी, 79 अंग्रेजी और 68 बीयर और एक माडल शॉप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। आबकारी विभाग की ओर से मिलवाट खोरी और स्टाक की हेराफेरी रोकने के लिए पीओएस मशीनें भेजी गईं हैं, लेकिन अभी तक उन्हें प्रयोग में नहीं लाया जा रहा है। आबकारी विभाग के निरीक्षक रॉबिन आर्या ने बताया कि सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मी जल्द ही मशीनों को चालू करेंगे।
पीओएस मशीन की कीमत 32 हजार रुपये है। दुकान के अंदर स्टैंड में मशीन रखी जाएगी। दुकानदारों को मशीन निशुल्क दी गई है लेकिन खोने, चोरी होने पर 32 हजार रुपये अनुज्ञापी को जमा करना पड़ेगा।

अनुज्ञापियों के लिए मशीनों का संचालन किसी मुसीबत से कम नहीं है। देहात क्षेत्रों में नेटवर्क न होने पर बिक्री में असर आएगा। इसके अलावा बिजली की कटौती से चार्जिंग की समस्या भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed