फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Will repeat the history of 2017 in 2027; nationalism outweighs dynastic politics: Ram Kishore.

27 में दोहराएंगे 17 का इतिहास, परिवारवाद पर भारी राष्ट्रवाद : राम किशोर

Tue, 04 Aug 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Will repeat the history of 2017 in 2027; nationalism outweighs dynastic politics: Ram Kishore.
कानपुर। 2017 के विधानसभा चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा 52 में 47 सीटें जीती थी। 2027 के चुनाव में भाजपा 2017 का इतिहास ही नहीं दोहराएगी बल्कि और बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा अपने पुराने लोगों का सम्मान और नए लोगों का स्वागत करती है। सपा और कांग्रेस के परिवारवाद पर भाजपा का राष्ट्रवाद फिर भारी पड़ेगा। यह बातें भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू ने सोमवार को नौबस्ता स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में अमर उजाला के संवाददाता से विशेष बातचीत में कही।
विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए को लेकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी में 90% यादव और 10% मुस्लिम जिलाध्यक्ष हैं। भाजपा में अगड़े-पिछड़े और दलितों सभी को प्रतिनिधित्व मिला हुआ है। लूट, अपराध और गुंडाराज का कलंक छुपाने के लिए अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा दिया है। 2027 के चुनाव में पीडीए का नारा खोखला साबित होगा। अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि गलती स्टेट बैंक से हुई है। हमारे नेतृत्व के लोगों या कार्यकर्ताओं से गलती नहीं हुई है। कांग्रेस राम का अस्तित्व ही नहीं मानती। सपा ने राम भक्तों पर गोली चलवाई। कांग्रेस और सपा पहले यह तो बताए कि राम से उनका वास्ता क्या है। विपक्ष के अनर्गल आरोपों के बीच राम मंदिर में भक्तों की संख्या के साथ चढ़ावे में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जेन-जी के प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि कुछ लोगों ने युवा पीढ़ी को भ्रमित किया। धर्मेंद्र प्रधान स्कूल-कॉलेज की किताबों से गुलामी की दास्तान हटाकर भारत के गौरवशाली इतिहास को जगह दे रहे थे यह उन लोगों को पच नहीं पाया। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गलती करने वाले युवाओं को माफ किया। भाजपा में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार बड़ा होता है तो छोटी-मोटी बातें सामने आती रहती हैं। उनका संज्ञान लेकर समय से निस्तारण कर दिया जाता है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड, सर्वे और फीडबैक पर मिलता है टिकट
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी में टिकट संसदीय बोर्ड तय करता है। इसमें पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे की रिपोर्ट और संगठन का फीडबैक भी महत्वपूर्ण होता है। विधानसभा चुनाव का टिकट उसी प्रत्याशी को मिलेगा जो भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता हो। सामाजिक छवि ठीक हो। जनता के बीच स्वीकार्यता हो और जातिगत समीकरण के सांचे में फिट बैठता हो। भाजपा जनता के बीच अपने सुशासन, विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं, गुंडाराज के खात्मे और युवाओं को रोजगार जैसे प्रमुख कार्यों के आधार पर जाएगी। फिलहाल हमारा पूरा फोकस संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा यात्राओं के आयोजन पर है।
-----------------------------
क्षेत्रीय कार्यकारिणी के लिए नाम भेजे जा चुके
कानपुर-बुंदेलखंड की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के गठन के सवाल पर राम किशोर साहू ने कहा कि कामकाज और अनुभव के आधार पर प्रदेश नेतृत्व को सभी पदों के लिए विकल्प भेज दिए गए हैं। प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के आधार पर क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है। भाजपा में व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं होता है, हम सभी संगठन के लिए ही जीते-मरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed