फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   will complain to cm today

सीएम से आज करेंगे शिकायत

Wed, 11 Sep 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
will complain to cm today
महोबा। सालट गांव में में उर्स के दौरान एक समुदाय को नॉनवेज बिरयानी खिलाने का मामला आयोजकों की गले की फांस बन गया है। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत अब वन विभाग की भूमि पर मजार के नाम पर किए गए अवैध अतिक्रमण को गिराने की जिद पर अड़ गए हैं। इससे जिले के अफसरों की नींद उड़ गई है। उधर वन विभाग की ढुलमुल नीति के चलते गत 6 सितंबर को मजार की बाउंड्री गिराने के संबंध में जारी आदेश तीन दिन बाद तामील हो सका। वहीं, पुलिस ने 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विधायक आयोजकों समेत नॉनवेज बिरयानी खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए अड़े हैं। विधायक बृजभूषण राजपूत ने वन विभाग के अफसरों से कहा है कि अगर मजार नहीं गिराई गई तो वे खुद बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराएंगे। साथ ही 13 सितंबर को मुख्यमंत्री चित्रकूट आ रहे हैं। वहां 13 गांवों के पीड़ितों को उनके सामने पेश किया जाएगा। इस मामले को दबाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी। विधायक ने कहा कि धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई गई है। विधायक का कहना है कि यह षड्यंत्र कैसे रचा गया, इसका खुलासा होना जरूरी है जिससे दोबारा ऐसी गलती न हो। गुनहगार जेल जाएंगे और निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा। इसमें प्रशासन लीपापोती कर रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रभागीय वनाधिकारी रामजी राय ने छह सितंबर को सालट गांव में वन विभाग की भूमि पर बनी मजार और बाउंड्री का निरीक्षण किया था। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी चरखारी ने बाउंड्री गिराने का आदेश जारी कर दिया था लेकिन तीन दिन बाद विभाग के कर्मचारी आयोजक कल्लू को नोटिस तामील करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed