फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wild animal attack in Hamirpur, more than 20 sheep died, villagers said could not see which animal it was

Hamirpur: लकड़बग्घों के झुंड ने मार डालीं 25 भेड़ें, पकड़ने में जुटी वन विभाग की टीमें

Sun, 15 Sep 2024 09:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 Sep 2024 09:07 AM IST
सार

Hamirpur News: बिवांर थानाक्षेत्र में लकड़बग्घों के झुंड ने 25 से अधिक भेड़ों की जान ले ली। साथ ही 12 भेड़ें गायब हैं। वन विभाग की टीमें लकड़बग्घों को पकड़ने में जुटी हैं।

विज्ञापन
Wild animal attack in Hamirpur, more than 20 sheep died, villagers said could not see which animal it was
लकड़बग्घों के हमले से भेड़ें मरीं - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में बिवांर थानाक्षेत्र के पाटनपुर गांव में घुसकर लकड़बग्घों के झुंड ने बाड़े में बंद 25 भेड़ों को मार डाला। पशुपालक का कहना है कि 12 भेड़ें गायब हैं। लकड़बग्घों को पकड़ने के लिए वन विभाग की दो टीमें लगाई गई हैं, साथ ही जाल व पिंजरा लगवाने की व्यवस्था की जा रही है। क्षेत्र के पाटनपुर गांव निवासी पशुपालक जयवीर की 50 भेड़ झाड़ से घिरे छप्पर में बंद थीं।

विज्ञापन


शनिवार रात वहां लकड़बग्घों के झुंड ने घुसकर 25 भेड़ों को मार डाला। पशुपालक के अनुसार सुबह करीब चार बजे जब वह जागा तो मर चुकीं भेड़ें क्षत-विक्षत पड़ी मिलीं। कमिश्नर बीके त्रिपाठी, डीआईजी अजय कुमार सिंह, डीएम घनश्याम मीना व एसपी दीक्षा शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन


वन विभाग मौदहा रेंज के सेक्शन अधिकारी तौहीद अहमद ने बताया कि घटना स्थल पर जो पंजों के निशान पाए गए हैं, उनसे लगता है कि दो या तीन लकड़बग्घों के झुंड ने हमला किया होगा। आशंका है कि अधिक बरसात होने के कारण वन क्षेत्र में पानी भरने से जंगली जानवर अपनी मांद सेे बाहर इधर-उधर भटककर आ गए हों। वन विभाग की दो टीमें गांव में बराबर रहेंगी और आसपास क्षेत्र में जंगली जानवरों को पकड़कर उन्हें दूरस्थ जंगलों में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed