फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife was burnt alive if demand for dowry

दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को जिंदा जलाया

Wed, 02 May 2018 10:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 May 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
Wife was burnt alive if demand for dowry
डेमाे पिक
यूपी के कन्नौज जिले में सदर कोतवाली के एक गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया। आग लगाने में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। मृतका के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

 
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव वंशरामऊ निवासी धनीराम ने पांच साल पूर्व बेटी रीना की शादी ठठिया क्षेत्र के सुरसा गांव निवासी राजेंद्र राठौर से की थी। शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। मंगलवार रात करीब 12 बजे विवाद के बाद राजेंद्र राठौर ने मिट्टी का तेल डालकर पत्नी रीना को जिंदा जला कर मार डाला।
विज्ञापन



इस दौरान राजेंद्र भी गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने रीना के शव को कब्जे में लिया और राजेंद्र को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। मृतका के पिता धनीराम ने थाने में राजेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजेंद्र का आरोप है कि वह 50 हजार रुपए दहेज की मांग कर रहा था। पैसा न देने पर उसकी बेटी की हत्या कर दी। वहीं मेडिकल कालेज में भर्ती घायल राजेंद्र राठौर ने बताया कि मामूली विवाद के बाद पत्नी रीना ने आग लगा ली थी। आग बुझाते समय वह भी झुलस गया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 


दस दिन पहले ही ससुराल आई थी रीना
दहेज की मांग को लेकर पति और पत्नी के बीच कई सालों से विवाद चल रहा है। करीब छह माह पूर्व पति से विवाद के बाद मृतका मायके चली गई थी। रिश्तेदारों की पंचायत के बाद वह दस दिन पहले ही ससुराल आई थी। मृतका रीना देवी के पिता धनीराम ने बताया कि छह माह पूर्व से रीना देवी मायके में रह रही थी। दस दिन पूर्व राजेंद्र और उसकी मां घर गए थे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बीच पंचायत में समझौता के बाद रीना मायके गई थी। रीना की दो साल की एक बेटी और एक नौ माह का बेटा है। उसकी मौत से दोनों के जीवन-यापन पर संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed