{"_id":"5a44ab254f1c1b74698c4682","slug":"wife-troubled-by-a-tantric-husband-made-pressure-to-work-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक पति से परेशान पत्नी, गलत काम कराने का बनाता था दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक पति से परेशान पत्नी, गलत काम कराने का बनाता था दबाव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में शिकायत करता पीडित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जालौन में तांत्रिक पति के उत्पीड़न से परेशान होकर पत्नी ने परिवार के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
आरती शर्मा पत्नी राजकुमार शर्मा निवासी चुर्खीवाल कस्बा जालौन ने बुधवार की दोपहर अपने भाई बहन व मां के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसका शराबी पति तंत्र मंत्र का काम करता है। इतना ही नहीं उस पर गलत काम करने का दबाव भी डालता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है।
आरती के मुताबिक पति के कारण वह और उसकी 12 साल की बेटी परेशान हैं। अक्सर वह मायके चली जाती है तो पति वहां भी पहुंचकर मारपीट करता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति राजकुमार पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी चुर्खी रोड जालौन को हिरासत में लिया है। इतना ही नहीं स्कूल पढ़ने गई बेटी को भी बुलाया गया है, ताकि तांत्रिक की सही करतूतें पता चलसके। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।