फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wife says my father in law misdeed with me

पत्नी ने पति को बनाया बंधक जब नहीं बनी बात तो ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, वजह आपको हैरान कर देगी

Mon, 21 Jan 2019 12:23 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 21 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
wife says my father in law misdeed with me
डेमो पिक

चित्रकूट जिले के संस्कृत महाविद्यालय के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पत्नी अपने मायका पक्ष से मिलकर उसकी संपत्ति हथियाना चाहती है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही वह मायके चली गई फिर वहां बुलाकर उसे बंधक बनाकर धमकी दी। जब बात नहीं बनी तो अब ससुर पर झूठा दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस का दबाव बनाया जा रहा है। जिससे वह और उसका परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान है।  

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में भरतकूप के सभापुर निवासी/ प्रवक्ता कमलाकांत शुक्ला ने बताया कि उसका विवाह एक साल पूर्व इसी जिले में हुआ है। शादी के कुछ माह बाद पत्नी व उसके मायका पक्ष के लोग मिलकर पूरी संपत्ति पत्नी के नाम लिखने का दबाव बनाया। विरोध किया तो पुलिस में फर्जी मारपीट व उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जांच में पुलिस ने मामले को गलत पाया।
विज्ञापन


कुछ माह बाद पत्नी व उसके परिजनों ने उसे पत्नी को विदा कराने के बहाने से बुलाया। जब वह उनके घर पहुंचा तो उसे कमरे में बंधक बनाकर डराया धमकाया गया। किसी तरह वह वहां से छूटकर अपने घर आ गया। इसके बाद भी जब संपत्ति उनके नाम नहीं की तो अब पत्नी अपने मायका पक्ष से मिलकर उसके पिता(ससुर) पर दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगा रही है। पीड़ित प्रवक्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कराने की मांग के अलावा परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed