फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife protested against drinking alcohol husband killed her

शराब पीने से मना करने पर पत्नी को कमरे में ले गया पति, सुबह होते ही मच गई चीख पुकार

Sun, 09 Jun 2019 09:07 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 Jun 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
Wife protested against drinking alcohol husband killed her
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के महोबा जिले में शराब पीने से मना करने पर नाराज पति ने पत्नी को कमरे के अंदर ले जाकर उसकी डंडे से पिटाई कर अधमरा कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मां को बचाने पहुंची बच्ची की भी पिटाई कर दी। रविवार को सुबह मृतका के बेटे और बेटी ने चाचा के साथ थाना श्रीनगर पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


थाना श्रीनगर के ग्राम सिजहरी निवासी शंभूदयाल यादव की दो साल पहले जनपद फतेहपुर के ग्राम खैरई में अनीता देवी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही शराब पीकर घर आने पर पत्नी अक्सर टोका-टाकी करती थी लेकिन पति ने एक नहीं सुनी। शनिवार की रात 10 बजे शंभूदयाल शराब पीकर आ गया। इसके बाद घर पर ही शराब पीने लगा।
विज्ञापन


पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो वह पत्नी को कमरे के अंदर ले गया और उस पर लाठी से प्रहार कर अधमरा कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी गायत्री (8) की भी पिटाई कर दी। रातभर महिला के न बोलने पर रविवार को सुबह बच्चे पड़ोस में रह रहे चाचा महिपाल सिंह को लेकर आए। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा के साथ दोनों बच्चों ने रविवार को थाना श्रीनगर में घटना की तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। इंचार्ज थानाध्यक्ष रमेश सिंह चौहान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना के बाद मृतका का पति शंभूदयाल फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed