फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wife of martyr CO of Bikaru case accuses brother-in-laws of breaking lock and making valuables disa

Banda: बिकरू कांड के शहीद सीओ की पत्नी ने ताला तोड़कर कीमती सामान गायब करने का देवरों पर लगाया आरोप

Wed, 12 Feb 2025 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Feb 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Wife of martyr CO of Bikaru case accuses brother-in-laws of breaking lock and making valuables disa
शहीद सीओ की बेवा आशा पहुंची सिविल लाइन चौकी - फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित बिकरू कांड के शहीद क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा की पत्नी आशा मिश्रा ने चौकी सिविल लाइन में तहरीर दी। आरोप लगाया कि देवर उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। मकान का ताला तोड़कर उनका कीमती सामान भी गायब कर दिया है। पहले भी एसी गायब कर चुके हैं।
विज्ञापन



शहीद क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा की पत्नी आशा बेटियों के साथ कानपुर में रहती हैं। बुधवार को मायके शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। इस दौरान वह ससुराल शहर कोतवाली क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित मकान में पहुंची। आरोप लगाया कि मकान का ताला टूटा मिला। सारा सामान अस्त व्यस्त था। उन्हें घर के अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है, जबकि मकान के तीन हिस्से हैं। बताया कि किराएदार दुकानदार पांच महीने से किराया भी नहीं दे रहा। देवरों का कहना है कि न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। आशा मिश्रा ने चौकी में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। बंटवारे को लेकर न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed