{"_id":"68d59bfefb8bca0721006050","slug":"wife-killed-husband-injured-as-e-rickshaw-overturns-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-132193-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ई-रिक्शा पलटने से पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ई-रिक्शा पलटने से पत्नी की मौत, पति घायल
Fri, 26 Sep 2025 02:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:41 AM IST
सार
रसूलाबाद के अजनपुर मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से सुमन की मौत हो गई और उनके पति गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विस्तार
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के अजनपुर मार्ग पर डभारी मोड़ पर गुरुवार शाम ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दंपती घायल हो गए। दोनों को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डाॅक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
अजनपुर निवासी ब्रजेश (40) पुत्र हरीशचंद्र गुरुवार की शाम सात बजे के करीब पत्नी सुमन (37) के साथ रसूलाबाद से ई-रिक्शा पर जंगला, दरवाजा लेकर घर आ रहा था। बिल्हा-अजनपुर मार्ग पर डभारी मोड़ पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे बृजेश और सुमन दब गए। हादसे की जानकारी पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी भिजवाया। यहां लाने पर डॉ.ब्रजेश ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति ब्रजेश की हालत गंभीर होने पर हैलट रेफर कर दिया।
ब्रजेश के चाचा रामचंद्र ने बताया कि घटना के बाद से ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया है। अनहोनी पर मृतक के बेटे पंकज, राघव, आनंद, भीम पुत्री प्रिया, खुशी व अन्य परिजन बिलखते रहे। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।