फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wife killed husband in Jalaun up

खौफनाक: पति की इन हरकतों से परेशान थी महिला, कुल्हाड़ी से काटा और थाने जाकर बोली- मैंने उन्हें मार डाला

Mon, 01 Aug 2022 10:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Aug 2022 10:43 AM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में शराबी पति की मारपीट से परेशान पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Wife killed husband in Jalaun up
मृतक के घर के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आए दिन शराबी पति की मारपीट से परेशान पत्नी ने रविवार देर रात कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पति की हत्या किए जाने की बात बताई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह राठौर का कहना है की पति की हत्या करने वाली पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरार खेड़ा निवासी संदीप (30) शराब का लती था।
विज्ञापन


जिसके चलते आए दिन दंपती में झगड़ा होता था। इसी के चलते रविवार देर रात पति द्वारा शराब पीकर झगड़ा करने के बाद पत्नी संध्या ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed