फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife in objectionable condition in room with her lover husband locked it from outside and called police in kan

'पापा आपके जाने के बाद आते हैं वो अंकल': आशिक संग घर में रंगरलियां मना रही थी बीवी, पति ने बाहर से लगाया ताला

Fri, 22 Sep 2023 06:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Sep 2023 06:23 PM IST
सार

बेटी की बताई बात पर पति ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ने का प्लान बनाया और कामयाब भी रहे। बीते बुधवार को वो घर से अस्पताल जाने की बात कहकर निकले लेकिन वो बीच रास्ते से ही लौट आए। जब घर पहुंचे दो पत्नी अपने प्रॉपर्टी डीलर आशिक संग कमरे में थी। 

विज्ञापन
Wife in objectionable condition in room with her lover husband locked it from outside and called police in kan
पति ने पत्नी और उसके आशिक को कमरे किया बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक पत्नी द्वारा अपने पति संग विश्वासघात करने का मामला सामने आया है। इस खबर के सामने आने के बाद से इलाके में हर ओर इसकी चर्चा हो रही है। दरअसल महिला को पति ने उस वक्त रंगेहाथ पकड़ा है जब उसी के घर में वो किसी पराएमर्द के साथ कमरे में रंगरलियां मना रही थी। 

विज्ञापन

दो बच्चों की मां है महिला
महिला पेशे से शिक्षिका और दो बच्चों की मां है। बड़ा बेटा 15 तो छोटी बेटी छह साल की है। पति फतेहपुर में बतौर डॉक्टर तैनात हैं। इस बीच महिला की करीबियां एक प्रॉपर्टी डीलर संग बढ़ जाती है और अक्सर डॉक्टर पति और बेटे के घर पर मौजूद न होने पर वो घर आ जाया करता था। फिलहाल ये सिलसिला इन दोनों के बीच कब से चल रहा था इस बात की जानकारी अभी सामने आना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने खोली मां की पोल
महिला और उसका आशिक इतने बेफिक्र हो गए थे कि छोटी बच्ची के सामने भी अश्लील हरकत करने से संकोच नहीं करते। बच्ची ने अपने पिता को बताया कि जब आप घर पर नहीं होते हैं तो एक अकंल घर पर आते हैं और मम्मी को लेकर कमरे में चले जाते हैं। एक बार उन्होंने मेरे गाल पर किस किया और धमकाया कि किसी को उन दोनों के बारे में बताया तो वो उसे जान से मार देंगे। 

विज्ञापन

पति ने बिझाया जाल और कैद हो गए दोनों
बेटी की बताई बात पर पति ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ने का प्लान बनाया और कामयाब भी रहे। बीते बुधवार को वो घर से अस्पताल जाने की बात कहकर निकले लेकिन वो बीच रास्ते से ही लौट आए। जब घर पहुंचे दो पत्नी अपने प्रॉपर्टी डीलर आशिक संग कमरे में थी। पति ने चुपचाप बाहर से ताला लगा दिया और 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर केस दर्ज कर चंदौली निवासी प्रॉपर्टी डीलर राकेश रोशन त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed