फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife had given money to worship Karva Chauth and to buy household items, husband drank alcohol

करवाचौथ की पूजा और घर का सामान खरीदने के लिए पत्नी ने दिए थे रुपये, पति ने पी डाली शराब, हाथ-पैर बांध पीटा

Sat, 23 Oct 2021 11:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Wife had given money to worship Karva Chauth and to buy household items, husband drank alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इटावा जिले के महेवा बाजार में शनिवार दोपहर एक महिला ने अपने पति को रस्सी से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। पिटने वाला युवक शराब के नशे में धुत था। उसने करवाचौथ की पूजा और गृहस्थी के सामान के पैसों से शराब पी डाली। पत्नी खोजते हुए बाजार पहुंची तो पति शराब के नशे में मिला।
विज्ञापन


इस पर पत्नी ने उसको पीटना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महेवा कस्बे में चतुरीबाबा रसगुल्ला की दुकान के सामने एक युवक शराब के नशे में धुत घूम रहा था। इस बीच एक महिला आयी और रस्सी से उसके पैर बांधकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इससे वहां अफरातफरी मच गयी और भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ देख महिला युवक को घसीटते हुए घर ले गई। उसे जानने वालों ने बताया कि पति-पत्नी हाईवे के किनारे स्थित एक गांव के रहने वाले हैं। सुबह युवक को पत्नी ने घर का सामान खरीदने के लिये रुपये दिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक जब पति घर नहीं पहुंचा तो पत्नी उसे खोजते हुये बाजार पहुंच गई। बाजार में पति को शराब के नशे में धुत देख पत्नी का खून खौल गया। उसने पति की पिटाई शुरू कर दी। बकेवर एसओ ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed