फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wife did not give money to husband for alcohol

...तो शराबी पति ने भरे चौराहे पत्नी का किया ये हाल

Mon, 04 Dec 2017 03:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 04 Dec 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
wife did not give money to husband for alcohol
पीड़‌िता

कानपुर के स्वरूप नगर में रविवार सरेशाम एक पति ने अपनी पत्नी काे इसल‌िये चाकुअाें से गाेद डाला क्याेंक‌ि पत्नी ने शराब के ल‌िये रूपये देने से इंकार कर द‌िया था। बीच सड़क पर हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन

 

स्वरूप नगर निवासी सरिता (35) बुटीक चलाती हैं। सरिता की बेटी कीर्ति ने बताया कि पिता कैलाश बेरोजगार और शराब के लती है। मां की कमाई से घर का खर्च चलता है। पिता शराब पीने के लिए मां से रुपया छीन लेते थे। विरोध करने पर मां के साथ मारपीट करते थे।

विज्ञापन

 

पिता की आदत और हरकत से तंग आकर मां ने घर छोड़ दिया था। बकौल कीर्ति मां उसे और उसकी बहन मेघना को लेकर बर्रा-दो में एक किराए के मकान में रहती हैं। मां के घर छोड़ने के बाद भी पिता की हरकतें बंद नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चाकू और तमंचा लेकर वह मां का अक्सर पीछा करते थे। जहां कहीं मां मिल गई पिता मारपीट कर उनसे रुपया छीनकर चले जाते थे। देर शाम सरिता स्वरूप नगर में एक ग्राहक के घर काम से गईं थीं। वहां से लौटते वक्त कैलाश ने उन्हें स्वरूप नगर स्थित ठग्गू के लड्डू की दुकान के पास रोक लिया।

 


कैलाश ने सर‌िता से रुपये मांगे। सर‌िता के इंकार करने पर उसने पीटाना शुरू कर द‌िया। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जांघ में दो, कमर के ऊपर एक और बाएं हाथ पर दो जगह चाकू लगने पर वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गईं और वहां से भाग निकले। सरिता के परिजनों की तहरीर के आधार पर कैलाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed