फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wife did not compromise in dowry case in Kannauj, husband made obscene photo viral

Kannauj: दहेज के मुकदमे में नहीं किया समझौता, पति ने वायरल कर दी अश्लील फोटो, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 10 Apr 2023 12:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 10 Apr 2023 12:02 AM IST
सार

Kannauj Crime: तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में दहेज के मुकदमे में समझौता न करने पर पति ने पत्नी की अश्लील फोटो वायरल कर दीं। पीड़िता ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
Wife did not compromise in dowry case in Kannauj, husband made obscene photo viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में दहेज के मुकदमे में पति ने समझौता न करने पर पत्नी की अश्लील फोटो वायरल कर दी। पीड़िता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2020 को परिजनों ने जनपद औरैया थाना सहार के पटना गांव निवासी विमल के साथ बड़ी धूमधाम से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपए व एक सोने की चेन की मांग करने लगे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर 24 दिसंबर 21 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। परिजनों ने कई बार समझौते का प्रयास किया पर ससुराल वाले नहीं माने। पिछले साल 18 मार्च को पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ दिन पहले मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति बोला था- तुम्हारी अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा
समझौता से मना करने पर पति विमल ने धमकी दी कि तुम्हारी अश्लील फोटो मोबाइल में है, जिसे वायरल कर दूंगा। उसने बताया कि 10 दिन पहले पति व जेठ लालजीत व वीनू ने अपने मोबाइल से फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। धमकी देने लगे कि अभी और भी अश्लील फोटो है।

पति समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज 
अगर समझौता नहीं किया, तो उसे भी पोस्ट कर वायरल कर देंगे। शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति समेत दोनों जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पीएन बाजपेई ने बताया कि मामले की जांच की कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed