{"_id":"5a9a92d04f1c1be13b8b5ce7","slug":"wife-committed-suicide-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में \"जला खोया\" बना विवाहिता की मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में "जला खोया" बना विवाहिता की मौत का कारण
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 03 Mar 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरेया जिले में होली का त्योहार एक परिवार के लिए मौत का दिन बनकर आया। मामूली से विवाद में पत्नी ने मौत को गले लगा लिया। होली के त्यौहार पर मिठाई के लिए खोया बना रही पत्नी से खोया जल गया। जिसको लेकर पति ने पत्नी को डांट दिया। पति की डांट से क्षुब्ध पत्नी ने कमरे में लगे पंखे के कुंडे में साड़ी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने थाने में दी। सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
थाना क्षेत्र के गांव पूर्वा छिद्दी सीगनपुर निवासी शिवनाथ के शादी 15 वर्ष पूर्व 2003 में ग्राम जगम्मनपुर थाना रामपुर जिला जालौन निवासी हुकुम सिंह की पुत्री रेखा देवी के साथ हुई थी। विजय कुमार खेती किसानी करके अपना भरण पोषण करता है। शुक्रवार की दोपहर को होली के त्योहार को लेकर विजय कुमार की पत्नी रेखा देवी (28) खोया बना रही थी। खोया जल गया। उसको लेकर पति ने पत्नी को डांट दिया। जिससे वह नाराज हो गई। उसने शाम को बच्चों के लिए मिठाई आदि पकवान और खाना बनाया ।
पति व बच्चे बाहर कुटी काटने लगे तभी रेखा देवी ने कमरे में जाकर कमरा अंदर से बंद कर छत में लगे कुंडे में साड़ी से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब बच्चे व पति विजय कुमार आया तो देखा रेखा देवी फांसी पर लटक रही थी। पति विजय कुमार ने मृतका के पिता हुकुम सिंह को फोन करके पूरी बात बताई। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने थाने में सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजीतमल लालता प्रसाद शुक्ला, थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लटके शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो पुत्र हिमांशु (9) व कन्हैया (4) है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता ने अभी पोस्टमार्टम कराए जाने की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।