फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wife bit her husbands genitals with her teeth in Hamirpur, she was angry because of having unnatural sex

UP: पत्नी ने दांतों से काटा पति का गुप्तांग...कानपुर रेफर, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से थी नाराज, पढ़ें मामला

Mon, 29 Jan 2024 05:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 29 Jan 2024 05:43 AM IST
सार

Hamirpur News: सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने से नाराज पत्नी ने पति का गुप्तांग काट दिया। शुक्रवार देर रात पति घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचा था, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, रविवार को पत्नी ने कलक्ट्रेट पहुंच कर हंगामा किया।

विज्ञापन
Wife bit her husbands genitals with her teeth in Hamirpur, she was angry because of having unnatural sex
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने जाने से नाराज़ पत्नी ने मुंह से पति का गुप्तांग काट लहुलुहान कर दिया। जिसे गंभीर हालत में परिजनों ने शुक्रवार को रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसे शनिवार को कानपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन

वहीं, पति की करतूत से नाराज पत्नी ने रविवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने शांत कराकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। टिकरौली गांव निवासी रामू निषाद ( 35) शुक्रवार रात करीब 2.15 बजे घायल अवस्था में अपनी मां के साथ जिला अस्पताल पहुंचा।

विज्ञापन

यहां डॉक्टरों से अपने गुप्तांग में चोट होने की बात कही। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने उसे लहुलुहान हालत में उसका प्राथमिक उपचार किया। रामू ने डाक्टरों को भ्रमित करते हुए चोट लगने का गलत कारण बताया। वहीं साथ में मौजूद मां ने चिकित्सक को पत्नी द्वारा गुप्तांग में दांत से काटने की बात कही।

पत्नी ने जमीन पर लेटकर किया हंगामा
शनिवार सुबह घायल को चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। वहीं, रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में पहुंची घायल की पत्नी ने जमीन पर लेटकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था पति
यहां पीड़िता ने डॉक्टर को आपबीती बताई। डॉ. एके सिंह ने बताया कि महिला से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामू अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। घटना के समय गुप्तांग मुंह में होने के दौरान पत्नी का बेहोश हो गई और उसके जबड़े आपस में बंध गए। इससे पति चिल्लाने लगा।

पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया था
उसकी आवाज सुन बच्चे मौके पर पहुंचे और महिला का जबड़ा दबाकर उससे अलग किया। इससे पति के गुप्तांग से रक्त का स्राव होने लगा। शहर कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया था। महिला द्वारा लगाए गए मारपीट की बात पर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। दोनों पक्षों को समझाकर भेज दिया गया है।

यह गंभीर बीमारी
चिकित्सक एके सिंह के अनुसार जो पुरूष अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते हैं। सेक्सुअल परिवर्जन के मरीज होते हैं। यह एक गंभीर बीमारी है। ऐसे लोगों सेक्स रोग विशेषज्ञ से इलाज की नितांत आवश्यकता है। ऐसे लोग समाजिक दृष्टिकोण से अच्छे नहीं माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed