{"_id":"6a24435f1f21233388071268","slug":"wife-and-lover-sentenced-to-life-imprisonment-for-husband-s-murder-2026-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेम संबंध में बाधक पति की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाया था, हत्यारिन पत्नी व प्रेमी को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेम संबंध में बाधक पति की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाया था, हत्यारिन पत्नी व प्रेमी को उम्रकैद
Sun, 07 Jun 2026 12:03 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:03 AM IST
सार
Kanpur News: प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की सितंबर 2023 में हत्या की थी। हत्यारिन पत्नी व प्रेमी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
पति की हत्या के मामले में पत्नी प्रियंका और प्रेमी अनस हाशमी को उम्रकैद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेम संबंध में बाधक पति की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपा देने की दोषी पत्नी व उसके प्रेमी को अपर जिला जज प्रथम सपना त्रिपाठी ने उम्रकैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की आधी धनराशि मृतक की मां को मिलेगी। नौबस्ता के भूरेपुरवा में रहने वाली प्रियंका पांडे का पति रविकांत उर्फ नितिन पांडे गुजरात में नौकरी करता था।
विज्ञापन
प्रियंका अपने बेटे के साथ ससुराल से अलग भूरेपुरवा में किराये के मकान में रहती थी। इस बीच प्रियंका के प्रेम संबंध मछरिया निवासी अनस हाशमी से हो गए। रविकांत गुजरात से कानपुर आया हुआ था और अपने मां-बाप के यहां रुका था। एक सितंबर 2023 की देर शाम किसी का फोन आने पर रविकांत घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके पिता व भाई, साथियों के साथ उसे ढूंढने निकले तो रास्ते में प्रियंका और उसका बेटा मिला।
विज्ञापन
कुछ लोग उन दोनों को लेकर ससुराल आ गए और बाकी लोग ढूंढते रहे। न मिलने पर नौबस्ता थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। तीन सितंबर को दलेलपुरवा स्थित स्कोमिया स्कूल के पास झाडि़यों में रविकांत का शव मिला था। उसके शरीर पर कई चोटें थीं।
रविकांत की मां शकुंतला ने बहू प्रियंका व उसके साथियों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। नौबस्ता पुलिस ने जांच शुरू की तो सच्चाई सामने आ गई। एडीजीसी ने बताया कि प्रियंका व उसके प्रेमी अनस के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी गई थी। अभियोजन की ओर से 12 गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने दोनों दोषियों को सजा सुनाई।