फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife and husband committed suicide on Rakshabandhan

फतेेहपुर: रक्षाबंधन पर मायके जाने की जिद में जान दी, पति ने भी लगाई फांसी

Mon, 03 Aug 2020 10:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Wife and husband committed suicide on Rakshabandhan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
फतेहपुर जिले में रक्षाबंधन पर मायके जाने की जिद में महिला ने फांसी लगा ली। बाद में पति ने भी आंगन में पत्नी के दुपट्टे को फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कानपुर सिटी के सजेती थाना क्षेत्र के इछौली गांव निवासी रजपाल की बेटी प्रांजुला यादव (22) की शादी एक साल पहले बकेवर थाने के बिसरौली गांव निवासी अनुराग यादव (24) के साथ हुई थी। अनुराग दिसंबर में दुबई से लौटा था।
विज्ञापन


मृतका की सास ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहू मायके जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। वह रविवार को कानपुर सजेती थानाक्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन के घर चली गई थी। घर पर बहू और बेटा ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी परिवार ने छत से रविवार की रात अनुराग का शव टिनशेड से लटकता देखा। ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण प्रांजुला को आवाज देने लगे, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। रात करीब नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

सास के घर आने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अनुराग का शव उतरवाया। अंदर कमरे का दरवाजा बंद था। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो प्रांजुला का शव पंखे के कुंडे पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ था।

थानेदार एके गौतम ने बताया कि दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद होता रहता था। रक्षाबंधन पर भी मायके जाने को लेकर विवाद हुआ। तभी महिला ने पहले फांसी लगाई। उसके बाद पति दरवाजा खुलवाने में असफल हो गया और पत्नी वियोग में जान दे दी।  

पत्नी के मायके जाने पर युवक ने दी जान
हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निपनिया में रक्षाबंधन पर पत्नी पिंकी के मायके जाने से आहत पति राविंद्र ने जहर खा लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वह लॉकडाउन के दौरान नोएडा से लौटा था। वह मजदूरी करता था। मृतक के पिता प्रतिपाल ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed