फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Why do system not raid in leader and officer's house said bjp MP

नेताओं और अधिकारियों के घर क्यों नहीं पड़ते छापे..., भाजपा सांसद के कई तीखे सवाल

Fri, 05 Oct 2018 09:18 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 Oct 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Why do system not raid in leader and officer's house said bjp MP
व्यापारी सम्मेलन में इलाहाबाद के सांसद श्यामाचरण गुप्त - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में व्यापारियों के सम्मेलन में इलाहाबाद के भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्त ने दो टूक शब्दों में भ्रष्टाचार करने वालों को आड़े हाथों लिया। कहा कि हमेशा व्यापारियों के घर में छापे पड़ते हैं जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के घर क्यों छापे नहीं डाले जाते। यहां भी खूब भ्रष्टाचार होता है। वे शहर के मंदाकिनी पैलेस में गुरुवार को आयोजित राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के व्यापारी सम्मेलन में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर व्यापारियों के साथ गलत व्यवहार सरकार करे तो उसे बदल देना चाहिए। खुद को भी इसी आइने में रख एलान किया कि वह इस कसौटी में खरे न उतरें हों तो जनता उन्हें भी हटा दे। सम्मेलन में खुदरा व्यापार बचाने सहित बुंदेलखंड विकास के लिए बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन सहित 29 सूत्रीय मांग पत्र का प्रस्ताव पारित किया गया। विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि वह व्यापारियों की समस्या के निराकरण के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन

निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था का विरोध करना चाहिए

Why do system not raid in leader and officer's house said bjp MP
व्यापारी सम्मेलन में इलाहाबाद के सांसद श्यामाचरण गुप्त - फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए वह हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि देश के रिटेल व्यापार के लिए नेशनल पॉलिसी फॉर ट्रेड बनाई जाए। घरेलू व्यापार के लिए आंतरिक व्यापार मंत्रालय गठित किया जाए।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री शानू गुप्ता ने कहा कि जीएसटी का सरलीकरण किया जाए। जिसमें एक तरह के ट्रेड पर एक टैक्स निर्धारित किया जाए। व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था का विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed