फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां फ्रीजर में रखे जाने वाले सैकड़ाे शव अब सड़ने लगे हैं,  जानिए क्या है पूरा मामला 

Thu, 08 Feb 2018 09:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Feb 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
why do dead bodies rot
डेमो पिक
यूपी के बांदा ज‌िले में पोस्टमार्टम हाउस का फ्रीजर खराब हाे जाने से हालात बद से बदतर हाे गए हैं। मरम्मत के बाद भी डीप फ्रीजर ठीक से काम नहीं कर रहा है। नतीजन यहां रखे शव अब सड़ने लगे हैं। डाॅक्टराें की मानें ताे इससे बीमारी फैलने का खतरा बढता जा रहा है।

 

 


 


 


 

Trending Videos

पोस्टमार्टम हाउस का फ्रीजर खराब, सड़ रहे शव

why do dead bodies rot
डेमो पिक

च‌ित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय के पोस्टमार्टम हाउस में लगाया गया दो सीटर डीप फ्रीजर दो साल से खराब पड़ा है। यहां के कर्मचारियों के कहने-सुनने पर कई बार मरम्मत हुई और भुगतान भी होता रहा, लेकिन फ्रीजर नहीं चालू हुआ। शव सड़ांध मारते हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हैं।
 

 

मरम्मत और भुगतान हुआ, पर हालात जस के तस

why do dead bodies rot
डेमो पिक

लावारिस शवों को शिनाख्त के लिए तीन दिन तक रखे जाने का प्रावधान है। ऐसे में शव संरक्षण के लिए फ्रीजर जरूरी है। गर्मी के दिनों में इसकी जरूरत और ज्यादा हो जाती है। जिला अस्पताल के पीछे स्थित मर्चयुरी हाउस में काफी समय पहले फ्रीजर लगाया गया था। बाद में इसे पोस्टमार्टम हाउस में शिफ्ट करा दिया गया, लेकिन वहां आज तक चालू नहीं हुआ।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस शवों को रखना बना मुसीबत

why do dead bodies rot
डेमो पिक
चर्चा है कि नए के स्थान पर पुराना फ्रीजर यहां पूर्ति किया गया था। पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों की हायतौबा पर कई बार मरम्मत हुई, लेकिन एक-दो दिन चलने के बाद फिर ठप हो गया। मरम्मत के नाम पर हजारों रुपये भुगतान भी कर दिया गया। इस बाबत सीएमओ डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि जल्द ही फ्रीजर की मरम्मत कराई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed